{"_id":"67d86c0dbcabfdc54e0bc9c9","slug":"the-body-of-the-youth-was-taken-out-from-the-burning-pyre-and-sent-for-postmortem-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135381-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जलती चिता से निकाला युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जलती चिता से निकाला युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोतवाली दरियाबाद के अंबरपुरवा गांव में सोमवार को कल्लू (28) का शव गांव के नाले के पास पेड़ में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को पेड़ से उतारा और अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। संदिग्ध हालात में युवक की मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जलती हुई चिता से अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ताकि मौत के कारण का पता लगाया जा सके।
दोपहर एक बजे गांव के कुछ चरवाहे जानवर चराने रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुरवा गांव स्थित नाले की तरफ गए थे। वहां उन्होंने कल्लू का शव पेड़ में फंदे से लटकता देखा। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को उतारकर अपने घर अंबरपुरवा ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन गांव के लोगों की मौजूदगी में शाम करीब साढ़े पांच बजे अंतिम संस्कार करने लगे।
इसी दौरान संदिग्ध हालात में युवक की मौत की सूचना के बाद दरियाबाद पुलिस पहुंच गई। तब तक युवक का शव आधा जल चुका था। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता लगा कि कल्लू मूल रूप से रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज का निवासी व पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता केशवराम 30 वर्ष पहले अपनी बहन के गांव अम्बरपुरवा में आकर बस गए थे। यही कुछ जमीन खरीदी थी जिसपर खेती किसानी करते थे। कल्लू की शादी छह वर्ष पहले हुई थी और एक साल की पुत्री भी है। एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।