फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the thatched roof

Barabanki News: छप्पर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 05 Apr 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the thatched roof
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना जैदपुर की ग्राम पंचायत वजीउद्दीनपुर के बबुराबांध गांव निवासी पवन कुमार (30) का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर छप्पर में फंदे से लटकता हुआ मिला। पास में ही मोबाइल पड़ा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी से बात करते हुए वह आहत हुए और फंदे से लटक गया। पत्नी अपने मायके गई थी।
विज्ञापन

पिता अवध राम व भाई शिव कुमार ने शव को उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन तब तक बनवा गांव से मृतक की पत्नी रीता व साली परिजनों के साथ पहुंच गई और ससुर व जेठ पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के पिता अवधराम ने पुलिस को बताया किसी से फोन पर काफी देर से बात करने के बाद बेटे ने यह कदम उठाया है। अब मृतक के मोबाइल के फोन की कॉल डिटेल से पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तक पंहुचेगी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बहू व ससुर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed