फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of a labourer who had left the wedding procession was found hanging.

Barabanki News: बरात छोड़कर आए मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 03 Dec 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a labourer who had left the wedding procession was found hanging.
रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के दिलोना गांव में मंगलवार सुबह निक्कूराम (44) का शव उनके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय उनका परिवार ससुराल में था। निक्कूराम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन

निक्कूराम तीन दिन पहले परिवार समेत सफदरगंज के दादरा गांव स्थित ससुराल में एक शादी समारोह में गए थे। ग्रामीणों के अनुसार वह सोमवार सुबह घर लौट आए थे, लेकिन शाम को फिर ससुराल चले गए। बेटे सूरज के मुताबिक वह बरात में शामिल होने निकले थे पर बीच रास्ते से वापस लौट आए। मंगलवार सुबह 10 बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों द्वारा आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने पड़ोसी की छत के रास्ते घर के अंदर जाकर दरवाजा खोला तो निक्कूराम का शव लटका मिला। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। एसओ अंकित कुमार त्रिपाठी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे घरेलू विवाद में आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed