फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of a farmer was found outside the village

Barabanki News: गांव के बाहर मिला किसान का शव

Thu, 24 Apr 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found outside the village
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र टिकैतनगर के बेलखरा गांव निवासी धनीराम (60) बुधवार की भोर गांव के बाहर अचेत हालात में मिले। निजी अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। परिजन आंख में चोट के निशान बताते हुए पिटाई से मौत की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीण कच्ची शराब पीने से मौत की चर्चा कर रहे हैं लेकिन खुलकर नहीं कह रहे हैं। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह धनीराम के पुत्र सूबेदार ने पुलिस से बताया कि मंगलवार शाम को पिता पड़ोस के गांव वैसनपुरवा में खेत देखने के लिए निकले थे। देर रात तक न लौटने पर हम लोगोंं ने खोजबीन शुरू की। हम सभी भोर में खेत की ओर जा रहे थे मगर रास्ते में ही गांव के बाहर वह अचेत हालात में पड़े मिले।
विज्ञापन


सूबेदार ने आशंका जताई कि रास्ते में ही पिता की पिटाई की गई जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। टिकैतनगर के एसएचओ रत्नेश पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed