{"_id":"68964be9a951965e31055c99","slug":"the-bodies-of-a-teenager-and-a-young-man-were-found-hanging-from-a-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-145481-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला किशोरी व युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला किशोरी व युवक का शव
Sat, 09 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के खमौली और सिकरोहरा गांव में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी और एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
खमौली गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव सुबह घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद वह मां के साथ रहती थी। घटना के समय मां घर पर ही मौजूद थी। वहीं सिकरोहरा के गोडिया पुरवा निवासी रामनेवल अपने खेत में पत्नी के साथ चारा काटने गए थे। लौटने पर कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। ग्रामीणों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो अरविंद (21) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। (संवाद)