फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The accused has been declared a fugitive, and the bail bond has been forfeited

Barabanki News: अभियुक्त फरार घोषित, जमानतनामा जब्त

Mon, 05 Jan 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The accused has been declared a fugitive, and the bail bond has been forfeited
बाराबंकी। गृह अतिचार आदि के आरोप में सुनवाई के दौरान सभी के गैर हाजिर होने पर 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक इंद्रजीत सिंह ने आरोपी को फरार घोषित उसके जमानतदारों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि अभियुक्त अजय सिंह उर्फ पुतान सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हर बार फरार मिला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की कोई स्थायी चल-अचल संपत्ति नहीं है और वह करीब दस वर्षों से लगातार फरार चल रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा दी गई तहरीर भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की गई। इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए अदालत ने अभियुक्त को फरार घोषित कर दिया। साथ ही आरोपी के जमानतदार गुरुदीन और रामसुफल के विरुद्ध नोटिस जारी करने, उनके जमानत बंधपत्र व जमानतनामे को जब्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed