{"_id":"68978d1cfd99ff44440ed45f","slug":"thatched-house-collapsed-in-barabanki-one-young-man-died-while-his-companion-was-seriously-injured-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भरभराकर गिरा छप्परनुमा घर, एक युवक की मौत... जबकि साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भरभराकर गिरा छप्परनुमा घर, एक युवक की मौत... जबकि साथी गंभीर रूप से घायल
Sat, 09 Aug 2025 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:32 PM IST
सार
बाराबंकी में छप्परनुमा घर भरभराकर गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घरवाले रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद, राजस्व टीम, पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक छप्परनुमा घर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के लालपुर गुमान गांव की है। गांव निवासी हारुन (48) अपने छप्परनुमा घर में बैठा था। इसी समय गांव का ही रामबाबू (39) उससे मिलने पहुंचा। दोनों आपस में बातें कर रहे थे, तभी अचानक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में दोनों मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक हारुन की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल रामबाबू को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मथुरानगर भेजा गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि हारुन, हड्डी बैठाने और झाड़-फूंक का काम करता था। इससे उसके घर पर अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, हल्का लेखपाल एकता और दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज सोनकर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
परिजनों ने बताया कि आवास योजना में नाम शामिल कराने के लिए कई बार आवेदन किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यदि पक्का घर होता तो शायद यह हादसा ना होता। एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।