फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Terrorist's helper Mohammad Shad will not be released, will spend his life in jail

Barabanki News: आतंकियों का मददगार मो. शाद नहीं होगा रिहा, जेल में ही कटेगी जिंदगी

Mon, 21 Jul 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Terrorist's helper Mohammad Shad will not be released, will spend his life in jail
बाराबंकी। आतंकवादी संगठन हरकत-उल-जेहाद-अल-इस्लामी से जुड़कर भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने, हथियारों व विस्फोटकों के साथ आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने में मदद करने वाला मो. शाद जेल में ही उम्र बिताएगा। राज्यपाल ने फाॅर्म-ए लाइसेंस के तहत उसकी समय पूर्व रिहाई की मांग ठुकरा दी है। बाराबंकी जिला जेल में बंद शाद अब बाकी जीवन भी जेल में ही बिताएगा। शासन ने डीजीपी कारागार को इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


मो. शाद ज्योतिबाफूलेनगर (अमरोहा) स्थित चंद्रपाल कोठी का निवासी है। अप्रैल 2006 में उसने आतंकवादी संगठन हरकत-उल-जेहाद-अल-इस्लामी की मदद की। भारतीय युवाओं को विदेशी भूमि पर आतंकी ट्रेनिंग दिलवाने के साथ विदेशी आतंकियों की भारत में विस्फोटक के साथ घुसपैठ कराने का अपराध किया। गिरफ्तारी के बाद मो. शाद पर मुकदमा चला और लखनऊ के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एफटीसी ने 23 जनवरी 2008 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 25 साल जेल में बिताने के बाद शाद व उसके परिजनों ने फाॅर्म ए के तहत शासन में समय पूर्व रिहाई की मांग की। उसकी उम्र इस समय करीब 50 साल हो गई है।
विज्ञापन

फाइल शासन में गई और बैठक हुई। प्रोबेशन बोर्ड ने समीक्षा के बाद माना कि इस तरह के अपराधियों की रिहाई से समाज में गलत संदेश जाएगा। सभी रिपोर्ट देखने के बाद राज्यपाल से समय पूर्व रिहाई ठुकरा दी। बाराबंकी के जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि शाद को विशेष निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed