Barabanki: बड्डूपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात चार घरों में बड़ी चोरी, गांव में दहशत का माहौल
बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के चार घरों में बदमाशों ने कहर बरपाया। एक घर में परिजन जग गए तो उन्हें बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शैली कीरतपुर में चोर के रूप में आए बदमाशों ने मंगलवार रात कहर बरपाया। एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक घर में परिजन के जाग जाने पर चोरों ने उन्हें बंधक बना लिया और असलहा दिखाकर लूटपाट की।
गांव में नंदकिशोर मिश्रा के घर से करीब 1.5 लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन, अंगूठियां व अन्य सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। लाल बहादुर मिश्रा के घर से चोरों ने लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ किया। करुणेश मिश्रा के घर से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। राम प्रकाश मिश्रा के घर में जब एक परिजन की नींद खुल गई तो चोरों ने हथियार तान दिया, उन्हें बंधक बना लिया और फिर करीब 50 लीटर मेंथा ऑयल व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। राम प्रकाश मिश्रा गांव के वर्तमान कोटेदार हैं।
ये भी पढ़े- Lucknow: ओवरटेक के विवाद में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को कुचलने की कोशिश, एक किमी तक घिसटती रही बाइक
ये भी पढ़े- यूपी: जमानत के बाद भी अभी जेल से रिहा नहीं हो पाएगा निकांत जैन, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रहेगा आरोपी
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी बुलाए जाने की बात कही जा रही है। गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर दी गई हैं, और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.