फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tension in the two sides about creating an boundryiwall

चहारदीवारी बनाने को लेकर दो पक्षों में तनाव

Mon, 15 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 15 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के कस्बा सुमेरगंज स्थित शहीद मर्द बाबा की मजार की भूमि पर चहारदीवारी बनाने को लेकर दो पक्षों में तनाव पैदा हो गया है। तनाव की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कोतवाल के साथ मौके पर पहुचे और निर्माण कार्य को विवाद को शांत कराया गया।      
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मजार पर प्रतिवर्ष उर्स लगता है जिसमें हजारों लोग शिरकत करते हैं। मजार के सामने खाली पड़ी का इस्तेमाल उर्स में होता है।मजार के दक्षिण तरफ लोगों ने मकान बना रखे हैं जिसमें एक मकान का दरवाजा मजार की तरफ भी है। चहारदीवारी बन जाने से आवागमन बंद होने की आशंका के चलते लोग निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग दो दिन पहले मजार की भूमि की पैमाइश कर चुका है जिसमें मजार की जमीन बने मकानों के अंदर तक आ रही थी। दोबारा कराई गयी पैमाइश के बाद भूमि घरों की सीमा से बाहर होने गई है तथा उसमें से छह फुट जमीन आने-जाने के लिये छोड़ दी गयी है। रास्ता छोड़ने के लिए जो नींव खोदी गई थी उसे दूसरे पक्ष ने पाट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने निर्माण पर फिलहाल रोक लगाकर दोनों पक्षों को अपने सामने पेश होने के निर्देश दिये हैं। धार्मिक स्थल की चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में  व्याप्त तनाव को देखते हुये पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed