फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tennis Ball Cricket Tournament

जिलाध्यक्ष इलेवन ने विधायक टीम को हराया

Fri, 25 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 25 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tennis Ball Cricket Tournament
बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित मैच में जीत के बाद ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
जैदपुर नगर पंचायत के  पास स्थित ग्राउंड पर पूर्व चेयरमैन मोे. अलीम अंसारी की याद में खेले जा रहे टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें सपा के जिलाध्यक्ष व विधायक इलेवन की टीम ने भाग लिया। इसमें जिला अध्यक्ष इलेवन ने विधायक इलेवन को हरा दिया।
विज्ञापन


मैच सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह अध्यक्ष इलेवन व रामगोपाल रावत विधायक इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए विधायक इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 123 रन का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए रखा। टीम में मुख्तार शाह 37 रन, अजय वर्मा 19 रन व रफ ीक ने 8 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी अध्यक्ष इलेवन की ओर से डा. कुलदीप सिंहने 20 रन, अलीम मेंहदी 30, बब्बू शेख ने 20 रनों के साथ रियाज अहमद ने 13 रन की शानदार पारी खेल कर विधायक इलेवन को 7 विकेट से रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं विधायक इलेवन टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ  द मैच मुख्तार शाह को 37 रनों के साथ दो विकेट लेने पर दिया गया। इस मैच को देखने भारी संख्या में कस्बा समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।


इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक जावेद रिजवी, अजमी रिजवी, श्यामू जायसवाल, डॉ.जेपी वर्मा, मो.वसीम खान, चौधरी हसीब अहमद अबू उमैर अंसारी, खालिद, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed