फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ten officials transferred

लंबे समय से जमे दस बाबुओं का तबादला

Sat, 19 Dec 2015 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालयों पर तैनात दस लिपिकों पर आखिरकार तबादले की गाज गिर ही गई है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद इन बाबुओं को हटा दिया गया है। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से तहसीलों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने  कलक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालयों में लंबे समय से जमे दस बाबुओं को हटा दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर रामसनेहीघाट में नायब नाजिर के पद पर तैनात रामनरेश को वेेतन लिपिक कलक्ट्रेट अनिल श्रीवास्तव के स्थान पर तैनात किया है। कलेक्ट्रेट में शिकायत लिपिक के पद पर तैनात विजय प्रकाश को नायब नाजिर रामसनेहीघाट के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार फतेहपुर में राजस्व लिपिक के पद पर तैनात मुकेश कुमार मिश्र को शिकायत लिपिक कलक्ट्रेट के पद पर तैनात किया है। फतेहपुर में राजस्व लेखाकार के पद पर तैनात राकेश कुमार श्रीवास्तव को फतेहपुर में राजस्व लिपिक के पद पर भेजा है। वरिष्ठ सीलिंग के पद पर तैनात अशोक कुमार श्रीवास्तव को कलेक्ट्रेट में फार्म कीपर के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में अरेंजर राजस्व अभिलेखागार के पद पर तैनात मो. जैद को कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ लिपिक सीलिंग के पद पर तैनात किया है। फतेहपुर में सहायक राजस्व लेखाकार के पद पर तैनात मो. नईम उस्मानी को कलेक्ट्रेट स्थित आबकारी लिपिक के पद पर तैनात किया है। कलेक्ट्रेट स्थित टंकक संयुक्त के पद पर तैनात ज्योति त्रिपाठी को इस पद के साथ ही शिकायत लिपिक पद पर संबद्घ किया गया है। रामसनेहीघाट में अहलमद फौजदारी के पद पर तैनात अनूप कुमार श्रीवास्तव एसडीएम नबाबगंज के यहां अहलमद न्यायिक के पद पर तैनात किया है। वहीं एसडीएम नबाबगंज के यहां आशु लिपिक विष्णु कुमार श्रीवास्तव को एसडीएम रामसनेहीघाट के यहां तैनात किया है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने तबादले किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed