{"_id":"d6836210a6a4503f88fac6a6fbd08d25","slug":"ten-huts-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे से भड़की आग, दस घर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे से भड़की आग, दस घर खाक
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में सोमवार दोपहर बाद खाना बनाते समय एक घर में चूल्हे की चिंगारी से शुरू हुई आग से गांव के दस घर जलकर राख हो गए। हादसे में 20 हजार रुपये नकदी समेत करीब दस लाख का नुकसान का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू किया पाया। मामले की जानकारी पर तहसील प्रशासन की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया है और पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर तीन बजे रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रहने वाले छबिराम के घर में खाना बन रहा था। इस दौरान यहां चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यहां पर आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान चल रही तेज हवाओं के चलते आग में घी का काम किया और लोगों के संभलने से पहले ही पड़ोस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग को बेकाबू होते देख ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस व फायर ब्रिगेड के की टीम मौके पर पहुंचती तब तक यहां के करीब दस घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। फायर कर्मियों ने गांव वालों के सहयोग से आग को काबू में किया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।