{"_id":"6112cb4c8ebc3e79562366ef","slug":"temple-close-barabanki-news-lko590806912","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेके बिना मायूस लौट भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेके बिना मायूस लौट भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। महादेवा की घटना के बाद कोटवाधाम स्थित समर्थ जगजीवन साहब के मंदिर के कपाट भी दो दिन बंद होने से मंगलवार को पहुंचे श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह श्रद्धालुओं को खदेड़ने वाली पुलिस दोपहर होते ही गायब हो गई। ऐसे में मंदिर बंद होने के बाद भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की स्थिति होने से मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही।
रामनगर के महादेवा में दूसरे सोमवार को अभरन सरोवर में डूबकर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद सावनभर जहां रविवार व सोमवार महादेवा के कपाट बंद किए गए। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते एसडीएम के आदेश पर बदोसरायं कोतवाली में सोमवार व मंगलवार दो दिन कोटवाधाम स्थित मंदिर के कपाट बंद करने घोषणा कर चाक चौबंद व्यवस्था की।
सख्त हुई पुलिस ने कोटवाधाम स्थित सभी दुकानों को बंद करा दिया। मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक मेले में दर्शन करने पहुंचे दूरदराज से आए भक्तों को मंदिर में प्रवेश न मिलने पर ड्योढ़ी पर माथा टेके बिना मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। चौराहे पर ही लगी बैरिकेडिंग से ही पुलिस ने श्रद्धालुओं को खदेड़ना शुुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान अफरातफरी का माहौल भी रहा, शाम होते ही पुलिस के चले जाने पर मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा दिखी। जाम के हालात पैदा होने से मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे जाम में फंसी रही।
इस दौरान कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। कोटवाधाम के बड़ी गद्दी के महंत निलेन्द्र बख्श दास ने बताया की प्रशासन के निर्देश के चलते आरती के बाद कपाट बंद कर दिए। बदोसरायं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि साप्ताहिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से की जा रही है। सीसी रोड छोटी होने से जाम लग जाता है।