फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tehsil Bar Association elections will be held on 14 December

14 दिसंबर को होगा तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव

Sat, 28 Nov 2020 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Association elections will be held on 14 December
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। इसको लेकर शुक्रवार को एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 14 दिसंबर को चुनाव के बाद मतगणना की जाएगी। इसको लेकर अधिवक्ता गुटों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व अधिवक्ता राकेश कांत मिश्र, गौरीशंकर तिवारी, रामकुमार सोनी व सुनील सिंह ने बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। एल्डर्स कमेटी ने बैठक के बाद तहसील बार एसोसिएशन की वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। जिसमें नामांकन पत्रों की बिक्री 9 दिसंबर सुबह 10 बजे से, नामांकन पत्रों का दाखिला 10 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

जबकि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वापसी उसी दिन 11 दिसंबर को होगी। 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना व दोपहर 3.30 से मतगणना होगी। एल्डर्स कमेटी ने चुनाव की तिथि जैसे जारी की वैसे ही अधिवक्ता गुटों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed