{"_id":"67d72b10df62842f0807a593","slug":"teen-dies-by-drowning-while-bathing-in-gomti-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135318-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोमती में नहाते समय डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोमती में नहाते समय डूबकर किशोर की मौत
Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाजपुरा गांव निवासी अंकित की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
असंद्रा (बाराबंकी)। असंद्रा के भेड़िया के मजरे बाजपुरा गांव में रविवार को गोमती नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई जबकि एक बालक को चरवाहों ने बचा लिया। शव घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा मिला।
ग्राम पंचायत भेड़िया के मजरे बाजपुरा निवासी जगदीश निषाद का पुत्र अंकित (13) व ज्वाला प्रसाद का पुत्र राजवीर निषाद (8) व पुत्री रामदुलारी (10) गोमती किनारे मवेशी चराने गए थे। दोपहर में अंकित और राजवीर गर्मी से राहत के लिए गोमती में नहाने चले गए। अचानक दोनों नदी में डूबने लगे।
रामदुलारी के शोर करने पर आसपास मौजूद महुआगढ़ गांव के चरवाहों ने दौड़कर पानी में छलांग लगाई और डूब रहे राजवीर को पानी से बाहर निकालकर बचा लिया लेकिन अंकित गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंचे अंकित के भाई अंकेश ने मछुवारों की मदद से नदी में मछली पकड़ने वाला जाल लगाया। घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर अंकित का शव जाल में फंसा मिला।
विज्ञापन
नैपुरा घाट के स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकित का शव पानी से बाहर निकाला गया। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके
अंकित के पिता जगदीश निषाद दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा होने से अंकित सभी का दुलारा था। बड़ी बहन रेनू का विवाह हो चुका है तथा दिनेश, मुनेश, अंकेश घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। मां शोभा देवी बेसुध हो गई हैं। परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके।