{"_id":"61be306c95eb885b7049eb4d","slug":"team-of-uttar-pradesh-and-purvanchal-reached-the-final-barabanki-news-lko609575525","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल की टीम
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही 26वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन बालक व बालिका वर्ग में 18 मैच खेले गए।
बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने पांडिचेरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं पूर्वांचल की टीम तमिलनाडु को हराकर फाइनल में पहुंची।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन फर्स्ट प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और राजस्थान टीम के बीच खेला गया जिसमें महाराष्ट्र की टीम जीती। महाराष्ट्र ने गुजरात को दो विकेट से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग का दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला गुजरात और उड़ीसा के बीच हुआ जिसमें गुजरात की टीम 6 विकेट से विजयी रही और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
बालक वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला वेस्टर्न यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ वेस्टर्न यूपी ने 3 रनाें से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की टीम ने ऑल इंडिया इंड्रस्ट्रीयल बोर्ड को 9 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूर्वांचल और छत्तीसगढ़ के बीच हुए मैच में पूर्वांचल ने 8 ओवर में 84 रन बनाए।
वहीं छत्तीसगढ़ की टीम 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पूर्वांचल की टीम छत्तीसगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। गोवा ने झारखंड को 10 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और आंध्रप्रदेश के बीच हुआ। उत्तर प्रदेश की बालिका टीम विजयी रही और सेमीफाइनल में पहुंची।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग में पांडिचेरी और तेलंगाना के बीच हुआ, जिसमें पांडिचेरी टीम 7 रन से जीत गई और सेमीफाइनल में पहुंची।
बालिका वर्ग में उत्तरप्रदेश की टीम ने पांडिचेरी को 34 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पूर्वांचल ने तमिलनाडु की टीम को हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई।