{"_id":"68c86b4861c1fc03f10dda9f","slug":"tatkal-ticket-service-closed-for-six-years-in-dariyabad-barabanki-news-c-315-slko1012-147729-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दरियाबाद में छह साल से तत्काल टिकट सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दरियाबाद में छह साल से तत्काल टिकट सेवा बंद
Tue, 16 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम। तमाम दावे के बाद भी दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट सेवा का संचालन बंद पड़ा है। इससे न केवल रेलवे की आय घटी है वरन यात्रियों की परेशानी भी कई गुना तक बढ़ गई है। बीते छह साल में रेलवे स्टेशन का कायाकल्प जरूर हुआ लेकिन यात्रियों की मांग के बावजूद तत्काल टिकट सेवा को शुरू नहीं कराया जा सका।
दरियाबाद रेलवे स्टेशन अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर स्थित है। दरियाबाद विधान सभा अयोध्या लोक सभा क्षेत्र में आती है। यहां दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव है। स्टेशन से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या भी करीब एक हजार के करीब रहती है। आरक्षित श्रेणी में सफर करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
संचालन के दौरान तत्काल टिकट से स्टेशन को मासिक तौर पर तीन लाख रुपये तक आय होती। माह अगस्त 2019 से तत्काल टिकट व्यवस्था का संचालन बंद होने के बाद से यह आय भी बंद हो गई है। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रबंधन ने शिकायतों के समाधान के बहानें स्टेशन से तत्काल टिकट सेवा को बंद करा दिया है। अब यात्रियों को तत्काल टिकट पाने के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ता है। (संवाद)