फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sweet poison

Barabanki News: मिठाई खाने के बाद चचेरी बहनों ने दम तोड़ा

Tue, 10 Jan 2023 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
sweet poison
बाराबंकी। मिठाई खाने के बाद दो चचेरी बहनों की मौत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि मौत के कारण का अभी साफ नहीं हो पाया है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक युवती ने पहली खुद जहरीली मिठाई खाई, फिर अपनी चचेरी बहन को भी खिला दी। जानकारी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन




क्षेत्र के झरसवां गांव के छोटेलाल की पुत्री नीतू (18) व पड़ोस में रहने वाले उनके भाई रामचरित की पुत्री कामिनी (18) के बीच गहरी दोस्ती थी। रविवार की शाम करीब आठ बजे घर पर नीतू ने पहले खुद जहरीली मिठाई खाई, फिर कामिनी को भी अपने हाथों से खिला दी। इसके बाद नीतू को जब खाने पर बुलाया गया तो वह बेसुध बिस्तर पर पड़ी थी। परिजन आनन-फानन उसे बड्डूपुर के निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन




रात में ही जानकारी होने पर पुलिस ने नीतू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। नीतू के अस्पताल जाने के कुछ देर बाद ही चचेरी बहन कामिनी को भी उल्टियां होने लगी। उसे पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां से सीएचसी घुंघटेर लाया गया। यहां उसके बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने नीतू द्वारा मिठाई खिलाने की जानकारी दी। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख कामिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो चुकी थी। परिजन कामिनी का शव लेकर गांव चले आए थे। सुबह सीओे फतेहपुर रघुवीर सिंह व इंस्पेक्टर राजकुमार ने मौके पर जाकर पूछताछ की। हालांकि परिजन आत्महत्या के कारणों की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन













परिवार में मातम, मिठाई पर रहस्य बरकरार

नीतू और कामिनी का साथ पुराना था। दोनों का उठना-बैठना, खेलना-कूदना साथ ही होता था। अचानक इनकी मौत हो जाने से परिवार के लोग सदमे में हैं। नीतू के परिवार में पिता छोटेलाल, मां मालती देवी के अलावा चार भाई अमरेश, विमलेश, अखिलेश व इंद्रेश हैं। वहीं कामिनी के परिवार में उसके पिता रामचरित, मां, भाई अरुण, राज, बहन काजल व छोटी हैं। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों बहनों के मिठाई (पेठा) खाने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन पेठा आया कहां से और इसमें किसने क्या मिलाया, इसका रहस्य बरकरार है।











दोनों युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें बिसरा सुरक्षित किया गया है। मृतका कामिनी ने नीतू के द्वारा मिठाई खिलाए जाने का बयान दिया था। पूरे घटनाक्रम के कारणों की जांच की जा रही है।

- आशुतोष मिश्र, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed