{"_id":"691f66e8dc88e1a1e303b27d","slug":"suspicion-and-illicit-relationships-ruin-relationships-five-murders-in-a-year-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152317-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शक व अवैध संबंध ले डूबे रिश्ते, साल भर में पांच हत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शक व अवैध संबंध ले डूबे रिश्ते, साल भर में पांच हत्याएं
Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में घरेलू कलह, अवैध संबंधों के विवाद और संदेह के चलते लगातार हत्या जैसी जघन्य घटनाएं सामने आ रही हैं। ये वारदातें न केवल रिश्तों को कलंकित कर रही हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने का नकारात्मक पक्ष भी प्रस्तुत कर रही हैं। विशेष रूप से, ''पति-पत्नी और वो'' का त्रिकोण सबसे घातक रूप में उभरा है। पिछले एक साल में सामने आई पांच हत्या की घटनाएं इसकी पुष्टि करती हैं।
हाल ही में 23 अक्तूबर 2025 को देवा के मामपुर तकिया में आरोपी हफीजुल्लाह ने आधी रात 12 बजे अपनी सौतेली बेटी जोया बानो की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। 10 अप्रैल 2025 को कोठी थाना क्षेत्र में केसरगंज के पास रहने वाली महिला राजकुमारी की चाकू से वार का हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि हत्या उसके पति सूर्यलाल ने की। 16 फरवरी 2024 को फतेहपुर क्षेत्र के बसारा गांव में मजदूर अनिल कुमार ने पत्नी वंदना की अवैध संबंधों के शक को लेकर गला काटकर हत्या कर दी और सिर लेकर गांव में घूमा अदालत ने हाल ही में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। बीते साल 27 नवंबर को घुंघटेर के बुधपुरवा गांव में मजदूरी करने वाले मोतीलाल चौहान ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी के अवैध संबंधों के शक में उसने यह वारदात की। 13 अक्तूबर 2025 को घुंघटेर थाना क्षेत्र के निवासी हनुमंत लाल की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। खुलासे में सामने आया कि पत्नी ने अपने भतीजे से अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या की सुपारी दी थी।