फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Surplus teachers will not be transferred.

Barabanki News: नहीं होंगे सरप्लस शिक्षकों के तबादले

Sat, 12 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Surplus teachers will not be transferred.
बाराबंकी। समायोजन के चक्कर में फंसे 170 सरप्लस शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी एक फरमान से सरप्लस शिक्षकों के तबादले का झंझट खत्म हो गया है।
विज्ञापन

अब वह अपने ब्लॉक में रहकर ही शिक्षण कार्य कर सकेंगे। 15 सितंबर तक इन शिक्षकों को अब उनके वर्तमान ब्लॉक के बंद पड़े व एकल स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 2,618 परिषदीय स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की यह कवायद पिछले कई महीनों से कानूनी विवाद में उलझी थी।
मई-जून में जब 608 शिक्षकों की सरप्लस सूची जारी होने के बाद आपत्ति निस्तारण और काउंसलिंग के कई दौर चले, लेकिन विसंगतियां दूर न होने पर 438 शिक्षकों ने हाईकोर्ट का रुख कर लिया।अदालती प्रक्रिया के बीच केवल 170 शिक्षकों ने बिना किसी आपत्ति के विभाग की व्यवस्था पर भरोसा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद परिषद ने इन्हीं 170 शिक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती वाले ब्लॉक में ही समायोजित करने पर मुहर लगा दी है।
बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन से मिले निर्देश में बिना आपत्ति वाले 170 शिक्षकों की उन्हीं के ब्लॉकों में तैनाती करने का आदेश मिला है। उसी ब्लॉक में पद रिक्त न होने की स्थिति में नजदीक के ब्लॉक का विकल्प भी दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है। इससे बंद व एकल स्कूलों की व्यवस्था मजबूत होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed