धूप ने बढ़ाई उमस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को निकली धूप से उमस बढ़ गई। जिसे लोग पूरे दिन हलकान रहे। लोग राहत के पंखे व कूलर में ही रहे लेकिन तेज उमस से सब बेकार रहा। सोमवार को तापमान अधिकतम 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार की सुबह ही तेज धूप रही। दो दिन पहले हुई बारिश से वातावरण में आर्द्रता के चलते उमस काफी तेज रही जिससे लोग पूरे दिन हलकान रहे। राहत के लिए लोग घरों में रहे लेकिन पंखे व कूलर की हवा सब बेअसर रहे। लेकिन शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। सोमवार को तापमान अधिकतम 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 91 फीसद व न्यूनतम 70 फीसद रही। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज फैजाबाद के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। छिटपुट बारिश का भी अनुमान है।