{"_id":"5f172d458ebc3e63af6cb3a1","slug":"suicide-barabanki-news-lko531836716","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से कूदकर किशोरी ने दी जान, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से कूदकर किशोरी ने दी जान, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की कांशीराम कालोनी की छत से कूदकर एक किशोरी ने जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने तीन युवकों पर युवती को उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला कि युवती अपने भाई और पिता के फोन से आरोपी युवकों से बात करती थी। उनसे युवती के परिवार के लोगों का एक दिन पहले विवाद होने की बात भी कही जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शहर में देवा रोड स्थित कांशीराम कालोनी की चौथी मंजिल से कूदकर स्वाती उर्फ मानसी कश्यप (16) कूदकर जान दे दी। कोतवाल पंकज सिंह के मुताबिक स्वाती मंगलवार सुबह 10 बजे अपने घर से मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद कालोनी की चौथी मंजिल से कूद गई। चीख पुकार सुनकार मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना देन के साथ युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोपहर बाद किशोरी की मौत हो गई। मृतका के पिता लल्लन कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी स्वाती को सत्यप्रेमीनगर के रहने वाले मोनू, सोनू और राकेश परेशान करते थे। दो दिन पहले कालोनी में पहुंचकर तीनों ने छेड़छाड़ की थी। सोनू से किशोरी की बात होती थी। किशोरी अपने भाई व पिता के फोन का इस्तेमाल करती थी। आरोप है कि सोनू अपने साथी मोनू और राकेश के जरिए धमकाता भी था। लल्लन ने बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी सोनू से पूछताछ कर रही है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।