{"_id":"5e42fead8ebc3ee5b122d6a4","slug":"suicide-barabanki-news-lko508002255","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी में फेल होने पर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी में फेल होने पर युवक ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में फेल होने से क्षुब्ध एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गांगेमऊ निवासी कुलदीप कुमार (30) पुत्र त्रिभुवन कुमार सिंह का शव मंगलवार को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। कुलदीप के गले में फंदा कसा था। त्रिभुवन ने बताया कि कुलदीप ने टीईटी दिया था। सात फरवरी को रिजल्ट आया तो उसमें वह फेल हो गया था। इसके बाद से काफी निराश रहता था। परिवारीजनों ने समझाया लेकिन वह गुमसुम रह रहा था। फेल होने के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई संतोष उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा में फेल होने के कारण कुलदीप ने आत्महत्या की। जांच की जा रही है।
एक निजी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के साथ कुलदीप शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है। छोटा भाई प्रदीप लखनऊ में एक निजी कंपनी में कार्य करता है। उसके पिता त्रिभुवन खेती करते हैं। बेटी की मौत के बाद पिता व मां रेखा देवी बेहाल हैं।