फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   suicide attempt

महिला ने दो बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, मासूम लापता

Fri, 04 Sep 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
suicide attempt
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने महिला व एक बच्ची को बचा लिया लेकिन तीन वर्षीय मासूम का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से मासूम की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पति की फटकार के चलते महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

घुंघटेर क्षेत्र के रमपुरवा मजरे अटहरा निवासी पुष्पा (45) पत्नी विजय यादव गुरुवार दोपहर दो बच्चों अंश (3) और आकांक्षा (8) के साथ दवा लेने गई थी। बताते हैं कि उसका पति विजय से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे वह दुखी थी। दवा लेकर लौटते समय निगोहा स्थित शारदा नहर पर पहुंची और अपने दोनों बच्चों के साथ पानी में छलांग लगा दी। महिला को बच्चों के संग कूदते देख देख आसपास मौजूद लोग भी नहर में कूद गए और कड़ी मशक्कत के बाद महिला तथा उसकी बच्ची को किसी तरह से बचा लिया। तीन वर्षीय मासूम का शाम तक पता नहीं चल सका। कुर्सी प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि महिला को पति ने उसे डांटा था जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। गोताखोरों की मदद से लापता मासूम की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed