{"_id":"619aa1c0cdb46e5c7c6d6370","slug":"sugarcane-crushing-from-25-purchase-at-purchasing-centers-from-today-barabanki-news-lko605501963","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पेराई 25 से, क्रय केंद्रों पर खरीद आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पेराई 25 से, क्रय केंद्रों पर खरीद आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले की एक मात्र हैदरगढ़ चीनी मिल में गन्ने की पेराई का शुभारंभ 25 नवंबर को होगा। इससे पहले किसानों का गन्ना खरीदने के लिए जिले भर में बनाए गए 52 क्रय केेंद्रों पर सोमवार से खरीद शुरू होगी। किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से गन्ना पर्ची जारी कर दी गई है। लगभग आठ हजार हेक्टेयर में लगी गन्ने की फसल को सरकार द्वारा बढ़ाए गए मूल्य पर खरीदने की तैयारी की गई है।
बलरामपुर यूनिट की जिले की एक मात्र हैदरगढ़ चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। ऐेसे में चीनी मिल को शुरुआती दौर में गन्ने की पर्याप्त उपलब्धता कराने के लिए सोमवार से गन्ने की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले भर में 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं शासन स्तर से ही किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर गन्ना पर्ची भी जारी कर दी गई है जिसके आधार पर किसान अपना गन्ना संबंधित समिति के क्रय केंद्र पर जाकर बेच सकेंगे।
वहीं घटतौली रोकने लिए भी बाट-माप विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। जो समय-समय पर क्रय केंद्रों पर पहुंच कर तौल उपकरण की जांच करेंगे। इस बार लगभग आठ हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती की गई है जो पिछले वर्ष की तुलना में 500 हेक्टेयर अधिक है।
विज्ञापन
इस बार किसान अपना गन्ना बढ़े मूल्य के आधार पर बेचेंगे। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के आधार पर अर्ली वेरायटी के गन्ने की खरीद 350 रुपये, सामान्य 340 रुपये और रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की खरीद 335 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इससे जिले के करीब 14 हजार गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा।
जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि हैदरगढ़ चीनी मिल में 25 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू होगी। सोमवार को 52 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू कराई जाएगी। किसानों के उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर गन्ना पर्ची जारी कर दी गई है।