फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

फंदे से लटका मिला संविदा लाइनमैन का शव, हत्या का आरोप

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
sucide
सैदनपुर (बाराबंकी)। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह नहर के किनारे एक संविदा लाइनमैन का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस व परिवारीजन पहुंचे। मृतक लाइनमैन की पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के लोधपुरवा गांव निवासी अमर सिंह विद्युत उपकेंद्र सिरौलीगौसपुर में संविदा लाइनमैन था। हमेशा की तरह रविवार को भी वह सुबह घर से उपकेंद्र के लिए निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर, उसका कहीं पता नहीं लगा। रविवार सुबह पत्नी राजकुमारी ने बदोसरायं कोतवाली पहुंचकर उसके लापता होने की तहरीर पुलिस को दी। इस दौरान थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के किनारे अमरूद के पेड़ से एक व्यक्ति के गमछे से लटके होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर परिवारीजन पहुंचे तो उसकी पहचान लापता अमर सिंह के रूप में होने के बाद कोहराम मच गया। पत्नी राजकुमारी ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पत्नी का आरोप था कि पैसे के लेनदेन को लेकर उसके साथ में ही रहने वाले स्टाफ के ही लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि संविदा लाइनमैन का शव फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद लगाए जा रहे आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं सिरौलीगौसपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई बीडी यादव ने बताया कि अमर सिंह काफी समय से उपकेंद्र नहीं आ रहा था। उन्हें घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है।
बाग में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश
देवा। देवा कोतवाली क्षेत्र के नारायनभारी गांव में एक महिला का शव बाग में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नारायनभारी गांव निवासी जमुना प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी रेनू (32) का विवाद पड़ोस में रहने वाले सर्वेश की पत्नी से हो गया था।

इसको लेकर वह सुबह से ही सदमे में थी। दोपहर में वह घर से निकलकर कहीं गई थी। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान गांव के बाहर स्थित बाग में उसका शव फंदे से लटकता मिला। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed