फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

ससुराली जनों की पिटाई से आहत युवक ने दी जान

Tue, 26 Apr 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
sucide
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। वैवाहिक समारोह में पत्नी से कहासुनी के बाद ससुरालीजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इससे आहत युवक घर पहुंचा और फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गदाई गांव की है।
विज्ञापन

गदाई निवासी रामलखन के अनुसार, उसके बेटे अजय कुमार (28) का विवाह देवा थाना क्षेत्र के छोटीपुरवा गांव निवासी चरण गौतम की पुत्री गीता के साथ 10 साल पूर्व हुआ था। रविवार को अजय की ससुराल में मंशाराम के बेटे रामसुचित का तिलक समारोह था। वहीं पर शराब पीने को लेकर अजय व उसकी पत्नी गीता कहासुनी हो गयी थी।
विज्ञापन

इसके बाद अजय रात में ही वापस चलने के लिए गीता पर दबाव बनाने लगा। पिता मंशाराम के अनुसार, इसी दौरान अजय के ससुरालीजन पप्पू और श्याम ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से आहत अजय रात में ही अपने घर लौट आया। सोमवार सुबह अजय के पिता मोबाइल चार्ज करने के लिए अजय के कमरे के अंदर गए तो अपने बेटे का शव फंदे से लटकता देखकर चौंक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिवारीजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। गांव वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने रस्सी से शव को नीचे उतरवाकर पिता व अन्य परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपार्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed