{"_id":"6262fed348d0401ab155b34b","slug":"sucide-barabanki-news-lko6273618169","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में एक महिला का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर कलां निवासी सुंदेवा (30) पत्नी रामकरन का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सुंदेवा की शादी रामकरन से 13 वर्ष पूर्व हुई थी। रामकरन महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी अपने दो लड़कों के साथ निजी मकान में रहती थी।
इस घटना की सूचना पर ग्राम कुशहरी से मृतका के मायके के लोग व पिता भी पहुंच गए। सुंदेवा की मौत की खबर उसके पति को पुणे में दे दी गई है जो अपने पैतृक गांव के लिए निकल चुका है। मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मायके वालों ने कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद