फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

....तो क्या विद्यालय प्रबंधन से आहत होकर छात्र ने की थी आत्महत्या

Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
sucide
बाराबंकी। विद्यालय में रजिस्ट्रेशन में हुए घालमेल को लेकर परेशान छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। छात्र के पिता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर स्कूल प्रबंधक पर छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। जिससे आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ऊधौली का है। पिता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि यहां पर स्थित एक स्कूल में उसका बेटा जयकिशन इंटरमीडिएट का संस्थागत छात्र था। जिसका अनुक्रमांक एलाट हुआ। रजिस्ट्रेशन के समय भी उसने सभी प्रमाण-पत्र जमा किए थे। छात्र ने प्रयोगात्मक परीक्षा में भी भाग लिया। मगर, जब रिजल्ट आया है तो उसके स्थान पर किसी छात्रा का नाम दिखा रहा था।
विज्ञापन

इस पर छात्र ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य से संपर्क किया। मगर, उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद उसने डीआईओएस से मिलकर मामले की शिकायत तो उन्होंने उल्टे स्कूल जाने की बात की। इस पर वह सोमवार को स्कूल गया था। जहां पर उसे पुन: कक्षा 11 में प्रवेश लेने को कहा गया। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई थी। जिसमें वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक व राजकीय हाईस्कूल पूरेडलई के प्रधानाचार्य डॉ. एहरार को जांच दी। अधिकारी मौके पर गए थे। मगर, विद्यालय में स्टाफ कम मिलने के कारण प्रपत्र नहीं मिले। इसी दौरान छात्र ने आत्महत्या कर ली। ऐसे में विद्यालय प्रबंधक को 24 घंटे के अंदर प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर, इस अवधि में विद्यालय द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया गया तो दोषी मानते हुए मान्यता वापस की तैयारी की जाएगी।
-डॉ. राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed