{"_id":"60c8f6308ebc3e78e7669d19","slug":"sucide-barabanki-news-lko582627429","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की छत पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। लॉकडाउन में लखनऊ से घर आये एक व्यापारी के पुत्र का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। बड़े मंगल पर मंदिर गए परिजन घर लौटे तो यह नजारा देख कर दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजन को सौंप दिया।
मामला थाना मसौली के कस्बा त्रिलोकपुर का है। यहां के निवासी राजकुमार गुप्ता होटल चलाते हैं। इनका एक बेटा शोभित गुप्ता (25) लखनऊ में व्यापार करता था। लॉकडाउन में घर लौटा था। तब से परिजनों के साथ रहता था। बड़ा मंगल होने के नाते पत्नी समेत पूरा परिवार गांव के बाहर बने हनुमान मंदिर गया था। इसी बीच युवक घटना का शिकार हो गया।
परिजनों के मुताबिक, शाम को घर लौटने पर युवक का शव घर की छत के हुक से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि घर से निकलने के वक्त युवक किसी तरह तनाव में नहीं था बल्कि सबको खुद मंदिर जाने के लिए प्रेरित किया था। चौकी प्रभारी शिखा सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं इसलिए पंचनामा भर दिया गया है। इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बाग में फंदे पर झूलती मिली युवक की लाश
देवा। क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में स्थित बाग में एक अज्ञात युवक का शव फंदे पर झूलता पाया गया। सुबह ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में कामता प्रसाद यादव के खेत में लगे आम के पेड़ पर 35 वर्षीय युवक का शव रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।