{"_id":"634865459c40db593865f827","slug":"subeha-barabanki-news-lko6527370186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबेहा के सीमा विस्तार को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे दो वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबेहा के सीमा विस्तार को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे दो वार्ड
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा नगर पंचायत सीमा विस्तार में शामिल गांवों में अब विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। दो नए वार्ड बनेंगे और आबादी में 5800 की वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक में सीमा विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल दिखा।
सुबेहा नगर पंचायत की सीमा विस्तार में पलिया, मोहीउद्दीन सरांय के साथ थलवारा पंचायत के गांव निंदुरी, टिकुरी व खानपुर के सरांय चंदेल को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने पर गजट प्रकाशित कर 16 से 22 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, नगर की आबादी 13700 है जिसमें 5800 की बढ़ोत्तरी होगी।
अभी तक 11 वार्ड थे मगर अब 13 वार्ड होंगे। अधिकारियों के अनुसार, नगर का डिजिटल सर्वे कर पुराने वार्डों का नए सिरे से गठन कराए जाने की कवायद भी शुरू हो गई है। एक सप्ताह में वार्डों का गठन कर नए जुड़े क्षेत्र की मतदाता सूची को दुरुस्त कर ओबीसी रैपिड सर्वे का कार्य होगा।
विज्ञापन
हैदरगढ़ के विस्तार को लेकर भी बढ़ी उम्मीद
हैदरगढ़ नगर पंचायत सीमा विस्तार का प्रस्ताव सुबेहा से पहले शासन को गया लेकिन आपत्ति के लिए प्रकाशन से लेकर स्वीकृति तक देरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में हैदरगढ़ नगर पंचायत सीमा विस्तार की स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। इसके लिए नेताओं ने पैरवी तेज कर दी है।