फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Students rocked the songs

Barabanki News: गीतों पर छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students rocked the songs
माती (बाराबंकी)। चिनहट देवा रोड स्थित श्री रामस्वरुप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के नए छात्रों के अभिनंदन समारोह के दूसरे दिन झंकार क्लब की तरफ से एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रेया शुक्ला ने मंच क्लब की ओर से आयोजित रैपिड फायर राउंड से की, जिसकी विनर राशि शुक्ला रहीं। सुर झंकार क्लब में विनर दक्ष्म रहे। इस दौरान एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए। क्लब की ओर से सवाल-जवाब प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन



एक्सप्रेशन क्लब की ओर से टीजर व शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद एनसीसी की ओर से परिचय प्रोग्राम किया गया, जिसमें एनसीसी से संबंधित शॉर्ट पीपीटी प्रस्तुत की गई, जिसमे देशभक्ति और एनसीसी पर आधारित सवालों के जवाब देते हुए छात्रों ने अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया। इसके बाद फैशन क्लब ने रैंप वॉक का आयोजन किया। बीटीबी क्लब की ओर से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इसके बाद छिछोरे मूवी स्टूडेंट्स को दिखाई गई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि कॅरिअर को लेकर किस तरह से स्टूडेंट्स परेशान होकर गलत कदम उठा लेते हैं जो कि बिलकुल भी सही नहीं है। इस मौके पर डाॅ. वीना सिंह, महिमा गुप्ता, डाॅ. आफिया बानो, डाॅ. शिल्पा शुक्ला, डाॅ. ध्वनि सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed