फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Students are keeping distance from admission in Mathematics subject

Barabanki News: गणित विषय में प्रवेश से दूरी बना रहे छात्र-छात्राएं

Tue, 08 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students are keeping distance from admission in Mathematics subject
बाराबंकी। राजकीय महाविद्यालय हसौर में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं गणित विषय में प्रवेश से दूरी बनाए है। गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षक की तैनाती न होने के कारण छात्र-छात्राएं दूसरे महाविद्यालय की ओर रुख कर रहे है। इसके चलते नए सत्र में गणित विषय में केवल 35 पर छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन के लिए प्रवेश फार्म जमा किया है। जबकि 285 सीटें खाली पड़ी है।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। राजकीय महाविद्यालय हंसौर में बीए, बीकॉम, बीएससी मिलाकर 360 सीटें हैं। मौजूदा समय में 305 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नए सत्र में प्रवेश के लिए 125 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमें अभी तक 50 छात्र छात्राओं ने प्रवेश फार्म जमा किया है। यहां पर गणित का प्रोफेसर न होने से गणित विषय की प्रवेश सीटें खाली रह जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में गणित विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राओ को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। राजकीय महाविद्यालय हसौर के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आ रही है उसके लिए काउंटर खोला गया है और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दी जा रही है। यहां पर पुस्तकालय व हॉस्टल भी उपलब्ध है। दूर दराज के छात्रों को हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed