फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Student heart failed

बिजली कड़कने से छात्रा का हार्ट फेल

Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student heart failed
बारिश के दौरान बृहस्पतिवार सुबह अचानक बिजली की तेज गड़गड़ाहट से एक छात्रा का हार्ट फेल हो गया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। छात्रा हैंडपंप से पानी लेने गई थी। परिवारीजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घर वालोें ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वह इंटर की छात्रा थी।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के करमेमऊ गांव की रहने वाली आशमा (18) पुत्री बंशीलाल दरवाजे के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने जा रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली कड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर युवती को अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। बिजली बगल के एक पेड़ पर गिरी, जिससे पेड़ झुलस गया। युवती को जमीन पर गिरते देख घरवालों के होश उड़ गए।

परिवारीजन आननफानन में उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी जाने लगे लेकिन रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। युवती इंटरमीडिएट की छात्रा थी। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही अंतिम संस्कार करवा दिया है।

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एमएल वर्मा का कहना है कि अचानक बिजली कड़कने से अक्सर लोग सहम जाते हैं। कमजोर दिल वालों को हार्ट फेल भी हो सकता है। इसलिए जब भी बिजली कड़के तो पक्के मकान की शरण लेनी चाहिए।

युवती चार बहनों में सबसे छोटी थी। इनके दो भाई भी है। पिता गरीब है, जिसके कारण तीन बहनों को बिना पढ़ाए ही विवाह कर दिया था। जबकि आशमा को पिता द्वारा पढ़ाया जा रहा था। 


हैदरगढ़ एसडीएम पंकज कुमार ने कहा कि छात्रा के परिवारीजनोें को नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी। इस मामले में तहसील की टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed