{"_id":"6a0cbfd459a2d5460c02b79d","slug":"strict-action-will-be-taken-if-outsiders-are-found-entering-barabanki-news-c-315-1-lu11010-168225-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश मिला तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
Wed, 20 May 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 20 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार को एडीएम निरंकार सिंह के साथ उप निबंधक कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर से मिलान कर जांच की। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पटलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने मंगलवार को हुए रजिस्ट्रेशन की संख्या का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव और व्यवस्थाओं की भी जांच की। प्रत्येक काउंटर पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को भी देखा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। कार्यालय में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।