फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   stress due to exam pressure

Barabanki News: परीक्षाओं का दबाव पैदा कर रहा तनाव

Wed, 29 Jan 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
stress due to exam pressure
बाराबंकी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। जैसे-जैसे परीक्षा की तिथि नजदीक आती जा रही हैं, छात्र-छात्राओं में तनाव और चिंता बढ़ती जा रही है। हेल्प डेस्क पर तैनात विशेषज्ञ छात्रों के सवालों और परेशानियों का हल निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर छात्र-छात्राएं विभिन्न तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इनमें पढ़ाई के तरीके, मानसिक तनाव, समय प्रबंधन और गणित जैसे विषयों के प्रमेय को याद रखने के उपाय शामिल हैं। कुछ छात्रों ने हेल्प डेस्क के नंबर पर फोन कर विशेषज्ञों को बताया कि उन्हें परीक्षा के दबाव और उम्मीदों के कारण भारी तनाव का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों से छात्र-छात्राओं के सवाल
मंगलवार को हेल्प डेस्क पर मौजूद डॉ. पूनम सिंह ने छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों को कुछ उपयोगी सुझाव बताए। पूनम ने बताया कि परीक्षा के समय दिमाग को शांत रखना और सही तरीके से पढ़ाई करना बहुत जरूरी है। गणित विषय से संबंधित सवालों को लेकर उन्होंने गणित के विशेषज्ञ का नंबर उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed