{"_id":"69b5c4dc5bf34887f50ed156","slug":"streetlights-on-the-purvanchal-expressway-are-out-of-order-barabanki-news-c-315-slko1012-161385-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल
Sun, 15 Mar 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल रहने से रात में अंधेरा रहता है। यूपीडा की इस लापरवाही से फर्राटा भरते वाहन के टकराने से हादसों की आशंका बनी रहती है।
लखनऊ को पूर्वांचल जिलों से जोड़ने के लिए बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करीब 40 किमी हिस्सा जिले से होकर निकलता है। निर्माण के बाद सड़क के बीच डिवाइड व किनारे बैरीकेडिंग के पास पोल पर लगी लाइटों से रात में भी दिन जैसा उजाला रहता था। लेकिन लापरवाही के कारण बीते एक माह से कई जगह लाइट नहीं जलने से अंधेरा रहता है। रौनी गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किमी 32 के बीच दोनों ओर की सड़क पर अधिकांश लाइटें बंद रहती हैं। स्थानीय निवासी नित्यानंद च आशाराम प्रधान ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर कहीं भी लाइट नहीं जल रही है। इसके चलते रात में हुए हादसों में कई परिवार अपनों को खो चुके हैं। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया खराब लाइटों को ठीक कराने के बारे में यूपीडा के अधिकारियों से बात की जाएगी।