{"_id":"5e726d048ebc3e72b259741f","slug":"stolen-barabanki-news-lko514237736","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में बदमाशों का धावा, लाइसेंसी बंदूक, कारतूस व लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में बदमाशों का धावा, लाइसेंसी बंदूक, कारतूस व लाखों की चोरी
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात एक गांव के दो घरों में घुस कर नकाबपोश बदमाश नकदी समेत आठ लाख के जेवरात, लाइसेंसी बंदूक और 17 कारतूस उठा ले गए। घटना की जानकारी पर एएसपी ने मौके का जायजा लेकर पीड़ितों से पूछताछ की। वहीं क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।
पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी डॉ. सुरेश सिंह डिग्री कॉलेज के रिटायर्ड बाबू हैं। उन्होंने गांव में एक नया घर बनवाया है जिसमें अभी दरवाजे नहीं लगे हैं। पीड़ित के अनुसार मंगलवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। तभी मेन दरवाजे से दाखिल हुए बदमाश कमरे में आ पहुंचे। इसके बाद अलमारी का लाकर तोड़ कर उसमें रखी बीस हजार की नकदी व करीब चार लाख के जेवर उठा ले गए।
खटपट की आहट सुन कर जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि नकाबपोश तीन बदमाश बक्सा लेकर कमरे से बाहर निकल रहे थे। यह देख सुरेश ने बेटों को जगाया। तब तक तीनों बदमाश भाग निकले। हालांकि घर से कुछ दूर स्थित झाड़ियों में बक्सा और कपड़े पड़े मिले। इसके कुछ देर बाद इसी गांव के राजकुमार सिंह के घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए। कमरे में रखे एक बक्से का ताला तोड़ा। रात में ही किसी समय राजकुमार उठे तो पीछे का दरवाजा खुला देखा। कमरे के अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गए।
विज्ञापन
राजकुमार के मुताबिक बक्से में रखी 15 हजार की नकदी व सोने, चांदी के जेवरात, लाइसेंसी एक नली बंदूक और 17 कारतूस बदमाश उठा ले गए। पीड़ितों ने रात ही में घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने दोनों घटनास्थल की जांच की। बुधवार सुबह एएसपी नार्थ आरएस गौतम ने भी वारदात स्थल की पड़ताल की। एएसपी का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
लगातार हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से गांव वाले सहम से गए हैं। गांव में चर्चा है कि पुलिस अगर गश्त करती तो इन चोरों पर लगाम लगाया जा सकता था। पुलिस घटना का खुलासा करना तो दूर चोरों का सुराग लगाने में भी असफल साबित हो रही है। इससे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।