फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   State government will strengthen the Consumer Protection Council: Satish Sharma

ग्राहक संरक्षण परिषद को मजबूत करेगी राज्य सरकार : सतीश शर्मा

Mon, 14 Apr 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
State government will strengthen the Consumer Protection Council: Satish Sharma
सतरिख (बाराबंकी)। कस्बा स्थित टीआरसी कॉलेज में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत में देश भर से आए कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन रविवार को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा चंद्र शर्मा ने किया। कहा कि राज्य सरकार ग्राहक संरक्षण परिषद को मजबूत करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में विभिन्न योजनाओं को लेकर गरीब ग्राहकों का कल्याण किया जा रहा है। ग्राहक पंचायत से सूत्र लेकर इन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि ग्राहकों के बिना व्यापार को मजबूती नहीं मिलेगी। जब व्यापारी मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी ने की। कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा देश भर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। कहा कि देश को आर्थिक समृद्धि की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ग्राहक के शोषण को रोकना प्रथम कार्य है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सहसंघ चालक सुमित खरे भी उपस्थित थे। उन्होंने स्वयं सेवकों द्वारा चलाए जाने वाले इस उपक्रम की सराहना की। ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यों के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed