फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stars shone, nine of ours in top 10

Barabanki News: चमके सितारे, टॉप-10 में नौ हमारे

Sat, 26 Apr 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Stars shone, nine of ours in top 10
परीक्षा परिणाम आने के बाद शहर के लखपेड़ाबाग ​स्थित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में खुशी का इज
बाराबंकी। शिक्षा के क्षेत्र में जिले के मेधावियों ने हर वर्ष की तरह अपना जलवा बरकरार रखते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 के घोषित परिणाम के मुताबिक जिले के नौ मेधावियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। इनमें आठ हाईस्कूल और एक इंटरमीडिएट की छात्रा है। जिले के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि इन नौ मेधावियों में आठ बेटियां हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसनेहीघाट के अभिषेक यादव ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। श्री साईं इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की आसना फातिमा 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इसी तरह महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की गदीर फातिमा और सारिका पांडेय ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ छठी रैंक साझा की।
विज्ञापन


एसएसएमआईसी, फतेहपुर की छात्रा शुभी वर्मा ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ सातवीं रैंक, श्री साईं इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की वर्तिका ने 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ नौवीं रैंक जबकि महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग की छात्रा कलश वर्मा और मॉडर्न एकेडमी जैदपुर की छात्रा सगुफी मालिक ने 96.33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं रैंक साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग की अंशिका तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान पाया। अंशिका बाराबंकी से इंटर की अकेली छात्रा हैं जिन्होंने मेरिट में जगह बनाई है। परीक्षा परिणाम शानदार आने पर जिले भर में खुशी की लहर है। विद्यालयों में जश्न का माहौल है। अभिभावक अपने बच्चों की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं।



खुशहाल चेहरे, चहकती आवाज, स्कूलों में मना जश्न
आज रिजल्ट आएगा... सुबह से इस चर्चा के बीच शहर में खासा उत्साह रहा क्योंकि पिछले डेढ़ दशक से बाराबंकी के मेधावी छात्र-छात्राएं मेरिट लिस्ट में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे जैसे ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने टॉपर की सूची इंटरनेट पर जारी की, खुशी का माहौल बन गया। श्री साईं इंटर कॉलेज और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में जश्न का माहौल रहा। कैमरे में कैद छात्र-छात्राओं के खुशहाल चेहरे और स्कूलों में चहकती आवाज खुशी के मौके का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed