फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Standard reversal runs found slaughterhouse seal

मानक विपरीत चलता मिला बूचड़खाने सीज

Thu, 06 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 06 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Standard reversal runs found slaughterhouse seal
मानक विपरीत चलता मिला बूचड़खाने सीज - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार के सख्त निर्देंशों के बाद हरकत में आये प्रशासन ने छापेमारी कर मानक के विपरीत संचालित हो रहे बूचड़खाने को सीज कर दिया है। प्रशासन की इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।    
विज्ञापन

  
गुरुवार को फतेहपुर कस्बे के भगौली रोड पर स्थित नगर पंचायत द्वारा संचालित बूचड़खाने पर एफएसडीए टीम के साथ तहसीलदार डीके श्रीवास्तव, व ईओ जियाउल हक ने छापेमारी की। जहां पर जांच के दौरान पाया कि बूचड़खाने के अंदर मानक के विपरीत पशुओं का वध किया जा रहा था।
विज्ञापन


वध स्थल पर टाइल्स न लगे होने व गीजर-फ्रीजर न होने के संबंध में जांच अधिकारियों द्वारा जब बूचड़खाने के ठेकेदार से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। यहां तक कि वह लाइसेंस तक नहीं दिखा सका। जिस पर जांच अधिकारियों ने स्लॉटर हाउस को सीज कर दिया। ईओ जियाउल हक ने बताया कि प्रतिवर्ष इस बूचड़खाने में पशु हलाल करने का ठेका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष यह ठेका कस्बे के दिलशाद के नाम हुआ था। वहीं एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कुर्सी रोड स्थित अमरून फैक्ट्री पर भी छापा मारा। इस दौरान अभिलेखों की जांच की गई। अभिहीत अधिकारी ने कहा कि अभिलेखों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed