फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stale food items were destroyed and a notice was issued

Barabanki News: बासी खाद्य पदार्थ मिलने पर कराया नष्ट, जारी किया नोटिस

Tue, 17 Feb 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Stale food items were destroyed and a notice was issued
बाराबंकी। शहर के प्रतिष्ठित और छाया चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट पर मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान बासी खाद्य पदार्थ मिलने पर उसे नष्ट कराया। पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी करते हुए संचालक से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवती प्रसाद और डॉ. अंकिता यादव की संयुक्त टीम ने छाया चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट पर छापा मारा। टीम ने बताया कि जांच के दौरान फ्रिज में रखे मंचूरियन, दही, क्रिस्पी कॉर्न जैसे पदार्थ दूषित और बासी मिलने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया और कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। बताया कि इस दौरान फ्रिज में रखा पनीर संदिग्ध मिलने पर उसका नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है तथा किचन में गंदी मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed