{"_id":"576ec5fb4f1c1b625fb48353","slug":"staking-out-abvp-activists-protest-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी के जिला संयोजक आकाश पटेल के साथ सदर विधायक सुरेश यादव के भतीजे प्रिंस यादव व उसके साथियों द्वारा की गई मारपीट और पुलिस ढुलमुल कार्रवाई से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इससे आक्रोशित एबीवीपी कार्यकताओं ने शनिवार को छाया चौराहा से विरोध रैली निकाली।
कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सांसद प्रियंका रावत भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आकाश पटेल के साथ विधायक के भतीजे द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने भले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहा से एसपी ऑफिस तक रैली निकाली। रैली कांग्रेस कार्यलय रोड होते हुए पटेल तिराहा। कलक्ट्रेट रोड होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन, प्रदेश सरकार व सदर विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
एबीवीपी के संगठन मंत्री मानस त्रिपाठी ने कहा कि अगले 24 घंटों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो परिषद नई रणनीति तय करेगा। इस बार प्रदेश स्तर पर आंदोलन होंगे। पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर जिला संयोजक आकाश पटेल, सौरभ शर्मा, अनिकेश पटेल, ऋतिक पटेल, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सांसद ने एएसपी से कहा जल्द करें कार्रवाई
एबीवीपी के जिला संयोजक आकाश पटेल के साथ विधायक के भतीजे द्वारा की गई मारपीट के मामले में सांसद प्रियंका सिंह रावत ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही एसएपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से वार्ता की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्या सत्ता पक्ष का मामला है तो कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।