{"_id":"68fbd691bb10d78e8f02176d","slug":"staff-shortage-at-the-district-hospital-hinders-the-operation-of-the-registration-room-barabanki-news-c-315-1-slko1014-150383-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिला अस्प्ताल में स्टाफ की कमी अटका पंजीकरण कक्ष का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिला अस्प्ताल में स्टाफ की कमी अटका पंजीकरण कक्ष का संचालन
Sat, 25 Oct 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष बनकर तैयार हो गया है, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 1500 से 2000 मरीज आते हैं। लेकिन जगह की कमी के कारण मरीजों को परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने व दवाई लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अस्पताल के बाहर खाली पड़ी जमीन पर नया पंजीकरण कक्ष बनाने का निर्देश दिया था। जो बनकर तैयार हो चुका है। हैंडओवर की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि पंजीकरण कक्ष संचालन के लिए आठ कर्मियों की आवश्यकता है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी से अनुमति के बाद संविदा पर कर्मियों को रखा जाएगा। (संवाद)