फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sport

सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
sport
बाराबंकी। सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। 400 मीटर दौड़ में उमाकांत वर्मा ने प्रथम, तुषार वर्मा ने द्वितीय और शमीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को सहकारिता मंत्री ने पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हरख व निंदूरा ब्लॉक में प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

स्टेडियम में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेल महोत्सव के तहत बंकी, हरख व निंदूरा में सांसद खेल स्पर्धा के कार्यक्रम हो रहे हैं, जो जिले के अन्य ब्लाकों में भी अनवरत होते रहेंगे।
विज्ञापन

हरख जनपद इंटर कालेज के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया। बालिका वर्ग की सौ मीटर व दो सौ मीटर की दौड़ में पूजा ने पहला, शालिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में आशु चौहान ने पहला, अनुराग पटेल ने दूसरा व शिवम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में शिवम कुमार ने पहला, आशू चौहान ने दूसरा व अनुराग पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निंदूरा में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने राजकीय इंटर कालेज में किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की कबड्डी में ग्राम मोहसंड टीम विजेता रही।

बालिका वर्ग की कबड्डी में जीआईसी निंदूरा की टीम विजेता तथा कुर्सी की टीम उपविजेता रही। मौके पर सीडीओ एकता सिंह, बीईओ बंकी सुषमा सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेेश, डिप्टी कलेक्टर रश्मि सिंह, प्रमोद कुमार, भूमिका सचान, संदीप गुप्ता, एकता चौहान, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed