फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Special train will run via Barabanki from 27 September to 1 December

Barabanki News: 27 सितंबर से एक दिसंबर तक बाराबंकी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 16 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Special train will run via Barabanki from 27 September to 1 December
बाराबंकी। दशहरा, दीपावली के त्योहार पर उमड़ने वाले यात्रियों के भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से प्रतिदिन एक दिसंबर तक गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-पुणे तक होगा। इससे बाराबंकी रेलवे स्टेशन से हर दिन यात्रा करने वाले आठ से दस हजार यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन

अरुण रायजादा, बाराबंकी जंक्शन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि ट्रेन संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन पुणे से शाम 6:50 बजे प्रस्थान कर अहमदनगर, भोपाल, झांसी, कानपुर होते हुए दूसरे दिन रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन बाराबंकी गोंडा-बस्ती होते हुए सुबह चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे विशेष ट्रेन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ के रास्ते रात कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, अहमद नगर होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं। इसके संचालन से बाराबंकी जिले के आठ से दस हजार यात्रियों को बिना परेशानी के गंतव्य तक पहुंचने सीधा फायदा मिलेगा। उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए लखनऊ व दूसरे स्टेशनों तक की दौड़ भी नहीं लगाना पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed