फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Special booths will be made for searching girls

Barabanki News: बालिकाओं की तलाशी के लिए बनेंगे विशेष बूथ

Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Special booths will be made for searching girls
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान बालिकाओं की चेकिंग के लिए विशेष तलाशी बूथ बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी हर परीक्षार्थी पर निगरानी रखी जाएगी। सोमवार को डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा तैयारियों से जुड़ी व्यवस्था का निरीक्षण कर किया। इस दौरान दोनों ही अफसरों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही मौजूद अफसरों को इसमें सुधार लाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कंप्यूटर सिस्टम की कार्यप्रणाली को परखा और डेटा मॉनिटरिंग की समीक्षा कर डीआईओएस को परिषदीय परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात विशेषज्ञों की टीम से यूपी बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए विशेष इंतजामों को भी समझा। कहा कि 18 संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखने के साथ एलईडी से पृथक भी निरीक्षण की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

18 संवेदनशील केंद्रों पर होगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
यूपी बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 18 केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही 18 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य या प्रवक्ताओं को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल की भी तैनाती रहेगी। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। परीक्षा के दौरान नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी भी 24 घंटे पुख्ता तरह से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed