{"_id":"603401c58ebc3ee90a7ce552","slug":"sp-visit-barabanki-news-lko566236644","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा भी नहीं खोल सके कई पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा भी नहीं खोल सके कई पुलिस कर्मी
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर कोतवाली का निरीक्षण करते एसपी यमुना प्रसाद।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर कोतवाली का सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसपी का पारा कभी हाई तो कभी नरम रहा। कप्तान के रुख को देख मातहत भी सहमे दिखे। इसी का असर रहा कि जहां दरोगा असलहा नहीं खोल सके वहीं बॉडी प्रोटेक्टर पहनने में भी नाकाम रहे। सलामी गारद में शामिल पुलिस कर्मी का भी सही प्रदर्शन न होने पर एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा दरोगा व सिपाहियों को कोतवाली का चक्कर लगवा दिया। वहीं बेहतर कार्य पर एक महिला पुलिस कर्मी को एसपी ने पुरस्कृत भी किया।
सोमवार को शहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे कप्तान को वहां साफ, सफाई, पत्रावलियों के रखरखाव आदि का बेहतर इंतजाम देखने को मिला। लेकिन जब एसपी को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी तो उसमें शामिल एक सिपाही का प्रदर्शन सही न होने पर उसे कप्तान ने लाइन में आमद कराने का आदेश दे दिया। इसके बाद कप्तान ने कोतवाली में दरोगाओं को पिस्टल व एसएलआर रायफल खोलने व चलाने के निर्देश दिए।
इसमें कई तो असलहा खोलने, बंद करने व फायर करने की प्रक्रिया दिखाने में सफल रहे लेकिन कुछ दरोगा व सिपाही फेल हो गए। वहीं दो दरोगा व एक सिपाही बॉडी प्रोटेक्टर नहीं पहन सके। इस पर कप्तान ने उन्हें पैदल ही कोतवाली के चारों तरफ चक्कर लगाने का आदेश दे दिया। एसपी ने चौकी प्रभारियों को जमकर फटकार लगाते हुए बेहतर कार्य की नसीहत दी। कप्तान ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उसकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय के बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव की बात की। बेहतर कार्य पर एक महिला सिपाही को पांच सौ रुपये का पुरस्कार भी दिया। वहीं चौकीदारों में टॉर्च का भी वितरण किया। कप्तान के निरीक्षण को लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर सीओ सिटी सीमा यादव, कोतवाल पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे।