फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP arrived to investigate the robbery, three teams formed

Barabanki News: लूटकांड की जांच करने पहुंचे एसपी, तीन टीमें गठित

Mon, 08 Jul 2024 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
SP arrived to investigate the robbery, three teams formed
घुघंटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर के पिडसावां गांव में दिव्यांग महिला पर डंडों से हमला बोलकर नकदी व जेवर लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस तेजी से छानबीन कर रही है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को एएसपी व सीओ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला से पूरी जानकारी ली। एसपी ने पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


घुंघटेर के पिडसावां निवासी नीरज कुमार प्रजापति हरदोई जिले में कैटर्स का काम करते हैं। शुक्रवार की रात उनके घर पर उनकी दिव्यांग पत्नी सुमन प्रजापति, मां व दो बच्चे थे। रात में घर में घुसे बदमाश अलमारी का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये व लाखों के जेवर ले जाने लगे तो आहट पाकर सुमन जाग गईं।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने लोहे के रॉड व डंडों से उनकी पिटाई कर दी और बक्सा लेकर फरार हो गए। रविवार को एसपी दिनेश कुमार सिंह, एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा व सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह के साथ पिडसावां गांव पहुंचे। एसपी ने वारदात के समय बदमाशों की पिटाई की शिकार महिला से बात की। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इस मौके पर घुघंटेर, कुर्सी, बड्डूपुर थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed